खेसरहा: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमे (BNS की धाराओं व पोक्सो एक्ट) में नामजद आरोपी अजीत पुत्र श्याम कुमार, निवासी महुवारी (थाना रुधौली, जनपद बस्ती) को लक्ष्मीगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कुर्थिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेंद्र सिंह यादव एवं मुख्य आरक्षी अरविंद यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.