क्षेत्राधिकारी बांसी ने साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह ने मंगलवार को थाना जोगिया उदयपुर स्थित साइबर सेल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर साइबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह ने मंगलवार को थाना जोगिया उदयपुर स्थित साइबर सेल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर साइबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और चल रही विभागीय कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने साइबर फ्रॉड से पीड़ित लोगों की फंसी धनराशि को रिकवर कराने (लीन प्रतिशत बढ़ाने) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जीआरएम (GRM) और एमआरएम (MRM) से संबंधित लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने साइबर जागरूकता अभियान और अन्य जारी अभियानों की प्रगति रिपोर्ट जांची। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों द्वारा बनाए जा रहे रजिस्टरों व अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की साइबर शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.