चिल्हिया पुलिस की साइबर सेल ने ठगी के 3500 रुपये कराए वापस, पीड़िता ने जताया आभार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध व रिकवरी अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध व रिकवरी अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के साथ हुई 3500 रुपये की ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम उनके खाते में वापस ला दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई को शाहा पकड़ी निवासी लाली बरई पुत्री राहुल शर्मा ने एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चिल्हिया साइबर सेल टीम ने मामले की तत्परता से जांच की।

पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप आवेदिका के खाते में फ्रॉड की गई पूरी राशि 3500 रुपये सकुशल वापस करा दी गई, जिस पर पीड़िता ने पुलिस का धन्यवाद जताया। सफलता पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर रामपाल तथा आरक्षी बृजेश व चंद्रजीत यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.