बड़ौत
बागपत जनपद के बड़ौत नगर के गुराना रोड स्थित ब्राह्मण समाज भवन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के गुराना रोड स्थित ब्राह्मण समाज भवन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी चौरासी सुभाष चंद भारद्वाज ने की तथा मंच का संचालन श्याम बिहारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सामान्य वर्ग के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग जोर-शोर से उठाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी चौरासी सुभाष चंद भारद्वाज ने कहा कि सामान्य वर्ग के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरियों के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। इसके बावजूद, आरक्षण की व्यवस्था न होने के कारण कई बार योग्य छात्र अंतिम चयन सूची में जगह बनाने से वंचित रह जाते हैं।
वहीं, थंबा चौधरी ओमकार शर्मा और अन्य वक्ताओं ने कहा कि सामान्य वर्ग में भी कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। लोग मजदूरी और कठिन परिश्रम करके अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। यदि आर्थिक आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाए, तो इन परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 से 12वीं तक प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाए।
अन्य वर्गों की भांति सामान्य वर्ग के युवाओं को भी कंप्यूटर कोर्स, तकनीकी शिक्षा, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्रवेश शुल्क में छूट दी जाए।
इस अवसर पर मास्टर सुरेंद्र, राममेहर (बीडीसी), थंबा चौधरी नीतीश भारद्वाज, मास्टर कृष्णपाल, समाज सेवी केडी शर्मा, देव शर्मा, पंकज, अनिल, ऋषि चौधरी (थंबा बिराल), ऋषिपाल, श्याम बिहारी शर्मा, राजपाल शर्मा (जागौस), सपा नेता जगदीश शर्मा, बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सुनील, हरिओम, थंबा चौधरी राजकुमार (पूर्व क्लर्क, सिंचाई विभाग), मुकेश कौशिक, राकेश कुमार सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












