इटवा पुलिस की साइबर सेल ने ठगी के 1200 रुपये कराए वापस, पीड़ित ने जताया आभार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे साइबर रिकवरी अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस को सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे साइबर रिकवरी अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस को सफलता मिली है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस आ गई है।

जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई को इटवा निवासी अमित त्रिपाठी ने एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में साइबर सेल ने मामले पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम के प्रयास से पीड़ित अमित त्रिपाठी के खाते में फ्रॉड की गई 1200 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई, जिस पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल राय, आरक्षी सतीश गौड़ तथा महिला आरक्षी श्रीयंका सिंह व मंजू चौहान शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.