बृजमनगंज: चैनपुर घटनाक्रम में वांछित चल रहे दो और अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

महराजगंज

जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि 6 जुलाई को पुरानी रंजिश के चलते ग्राम चैनपुर निवासी रमेश व पंचम के साथ गंभीर मारपीट की गई थी। वादिनी चांदनी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व में मामले के दो आरोपी हेमंत और बसंत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लेदवा चौराहे के पास बृजमनगंज-उसका मार्ग से फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्तों गोलू 20 पुत्र परदेसी और परदेसी (45) पुत्र महाबली, निवासी ग्राम चैनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक निरंजन राय, गजेंद्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल अरविंद खरवार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.