लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निघासन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक निघासन गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दयाराम (30 वर्ष) पुत्र लतरू, छंगालाल पुत्र शंकरलाल (दोनों निवासी ग्राम खैराहनी) और निजाम अली पुत्र हबीब अहमद (निवासी ग्राम लुधौरी, थाना निघासन) को गिरफ्तार किया।
निघासन पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका के तहत तीनों अभियुक्तों का चालान कर उन्हें उप जिलाधिकारी (SDM) न्यायालय, लखीमपुर खीरी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













