लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के शारदानगर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के शारदानगर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एक पुलिस सिपाही और एक होमगार्ड समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृतक के परिजनों ने प्राथमिकी में जहर देकर हत्या किए जाने की गंभीर आशंका जताई है। घटना के बाद से गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से वार्ता कर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और उच्च अधिकारियों द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













