बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के बावली चुंगी बस स्टैंड पर लंबे समय से अधूरी पड़ी यात्री सुविधाओं के निर्माण का कार्य आखिरकार तेजी से शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के बावली चुंगी बस स्टैंड पर लंबे समय से अधूरी पड़ी यात्री सुविधाओं के निर्माण का कार्य आखिरकार तेजी से शुरू हो गया है। सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सिविल बार एसोसिएशन बड़ौत के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर (एडवोकेट) और वरिष्ठ समाजसेवी मोहित चौहान ने यह जानकारी साझा की।
महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर और समाजसेवी मोहित चौहान ने बताया कि बावली चुंगी बस स्टैंड से मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, शामली और सहारनपुर आदि रूटों के लिए बसों का नियमित संचालन होता है। रोजाना बड़ी संख्या में आम यात्रियों के साथ-साथ तहसील के अधिवक्ता भी इन्हीं बसों से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद वहां यात्रियों के लिए:
पेयजल (पीने का पानी) शौचालय व्यवस्था ,यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय
जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। इन मांगों को लेकर अधिवक्ताओं और समाजसेवियों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किए जा रहे थे और डिपो प्रबंधक को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए थे।
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रोडवेज डिपो के एआरएम हाकिम सिंह से मुलाकात के बाद प्रशासन ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि बावली चुंगी बस स्टैंड पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द ही यात्रियों की असुविधाओं को दूर कर सभी बुनियादी सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी।
प्रेस वार्ता में उपस्थिति: इस मौके पर अधिवक्ता विनीत देशवाल, विक्रांत राठी सहित कई अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













