महराजगंज
महराजगंज नेपाल भन्सार एजेंट संघ द्वारा भारतीय मूल के कस्टम एजेंटों के नेपाल भन्सार कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में सोमवार को कुछ भारतीय एजेंटों ने सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल भन्सार एजेंट संघ द्वारा भारतीय मूल के कस्टम एजेंटों के नेपाल भन्सार कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में सोमवार को कुछ भारतीय एजेंटों ने सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से यह कोशिश नाकाम रही।
सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहनों की आवाजाही सुचारू रखी। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए। भारतीय एजेंटों के इस विरोध प्रदर्शन में अपेक्षित एकजुटता देखने को नहीं मिली, कई प्रमुख पदाधिकारी व एजेंट इससे दूर रहे।
सूत्रों के मुताबिक, नेपाल भन्सार एजेंट संघ ने निर्णय लिया है कि भन्सार कार्य केवल नेपाल के अधिकृत एजेंट ही करेंगे। अतीत में बिना विधिवत प्रक्रिया के सामान ले जाने के आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया है। फिलहाल सीमा पर स्थिति सामान्य है और आवागमन निर्बाध रूप से जारी है।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













