बड़ौत: सावन माह व कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका का विशेष सफाई अभियान; मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर शुरू हुआ सैनिटाइजेशन

बागपत

बागपत जनपद जे बड़ौत मेंआगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को सुचारू एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद जे बड़ौत मेंआगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को सुचारू एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। नगर पालिका की टीमें शहर के मुख्य मार्गों, मंदिरों, कांवड़ मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में पूरी मुस्तैदी से जुट गई हैं।

स्वच्छ और सुंदर शहर हमारी पहली प्राथमिकता”: बबीता तोमर

अभियान की जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती बबीता तोमर ने कहा कि सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शहर में विशेष सफाई व्यवस्था लागू की गई है। पालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अलर्ट मोड पर हैं। स्वच्छ शहर हमारी प्राथमिकता है और श्रद्धालुओं व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

इन व्यवस्थाओं पर दिया जा रहा विशेष जोर

कांवड़ मार्ग व मंदिर परिसरों की सफाई: कांवड़ मार्गों, शहर के प्रमुख शिव मंदिरों, रेलवे स्टेशन परिसर और मुख्य बाजारों में व्यापक स्तर पर सफाई और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

झाड़ियों की कटाई: कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले रास्तों और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।

सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई और निगरानी की जा रही है।

नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पूरी टीम समर्पित भाव से काम कर रही है। कांवड़ मार्गों पर सफाई के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों और स्थानीय नागरिकों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.