महराजगंज: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत डीएम को सौंपा ज्ञापन, देश भर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर प्रेषित

महराजगंज

महराजगंज जनपद में गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान के तहत देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ अनुस्मारक प्रार्थना-पत्र सरकार को भेजे गए हैं, जिसमें केवल महराजगंज जिले से लगभग 6 लाख लोगों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

30 से अधिक प्रमुख मांगों पर केंद्रीय कानून की गुहार

अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने बताया कि पिछले छह महीनों से देशभर में संतों और गोसेवकों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से संपूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, पृथक केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गो-चारा नीति के निर्माण सहित कृषि, पर्यावरण व शिक्षा को गो-केंद्रित नीति से जोड़ने जैसी 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं।

द्वितीय चरण में निकला अनुस्मारक अभियान

उल्लेखनीय है कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों से 5 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन दिए गए थे। मांगों पर त्वरित निर्णय न होने के कारण द्वितीय चरण में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ पुनः रिमाइंडर भेजा गया है।

पूजा-अर्चना और भव्य प्रार्थना-यात्रा के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट

कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में गो-पूजन, शंखनाद और विजय मंत्र के जाप के साथ हुआ। इसके बाद गोभक्तों ने हाथों में झंडे, बैनर व प्लेकार्ड लेकर भजन-कीर्तन के साथ अनुशासित प्रार्थना-यात्रा निकाली। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और गोमाता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह से शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है और मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर संत बालक दास, योगेश जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, अमित पूरी, अरविंद सिंह, सचिन पाण्डेय, विशाल पुष्कर, अंकित लाठ, सतीश मद्धेशिया, दीपक गुप्ता, ज्ञानेंद्र पाठक, विजय कृष्ण शांडिल्य, हरि लाल, नंद लाल, राम भुआल, पप्पू वर्मा, तेज प्रताप मद्धेशिया, अनुराग जायसवाल, ॐ प्रकाश सहित सैकड़ों गोभक्त उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.