महराजगंज: घुघली के गोपाला में झाड़-फूंक करने वाले बाबा और महिला के पति में भिड़ंत, दोनों पक्ष हिरासत में

महराजगंज (घुघली)

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक झाड़-फूंक और दुआ-ताबीज करने वाले तांत्रिक (बाबा) तथा एक श्रद्धालु महिला के पति के बीच तीखी बहस के बाद जमकर नोक-झोंक हो गई। देखते ही देखते मौके पर अखाड़ा जैसा दृश्य बन गया और तनाव फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी घरेलू परेशानियों और समस्याओं के समाधान की आस में बाबा के दरबार में पहुँची थी। आरोप है कि बाबा ने महिला की समस्या का समाधान बताने से साफ इनकार कर दिया। बाबा के इस इनकार से नाराज महिला के पति और तांत्रिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तांत्रिक और महिला के पति दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद थाने के बाहर बाबा के समर्थकों और भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.