साइबर सेल थाना चौक (महराजगंज) की तत्परता से पीड़ित के खाते में वापस लौटे ठगी के ₹4877

महराजगंज

महराजगंज साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चौक की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित के रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।

महराजगंज साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चौक की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित के रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पिपरा सोनाडी निवासी कमलेश कुमार पटेल पुत्र रविन्द्र पटेल के साथ बीते 14 मार्च 2026 को ऑनलाइन साइबर फ्रॉड हुआ था। पीड़ित ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व वाली साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में ₹4877.00 की पूरी राशि सफलतापूर्वक रिफंड करा दी।

इस सफलता में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.