बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में आवारा गोवंश की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में आवारा गोवंश की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
जानकारी के अनुसार, गांव सेदमा निवासी धर्मेंद्र (32) पुत्र बुद्ध सेन राजघाट की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह लखिमपुर गांव के पास पहुंचे, सड़क किनारे से अचानक निकले आवारा सांड ने उनकी बाइक पर हमला कर दिया। सांड का सींग पेट में लगने के कारण धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक धर्मेंद्र पेशे से जेसीबी चालक थे और परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इलाके में लगातार बढ़ रही आवारा गोवंश की समस्या पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026











