बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के राजघाट स्थित पक्के घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। आगरा से परिवार के साथ आए एक बालक का पैर फिसलने से वह गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजघाट स्थित पक्के घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। आगरा से परिवार के साथ आए एक बालक का पैर फिसलने से वह गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। घाट पर भीड़ होने के कारण परिजनों को इसका अहसास नहीं हो सका, लेकिन पास ही मौजूद नाव चालक की सतर्कता से बच्चे को नया जीवन मिल गया।
घाट पर मौजूद राजघाट निवासी नाव चालक अनु निषाद की नजर जैसे ही बहते बालक पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए गंगा की तेज धारा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद अनु ने बालक को सुरक्षित पानी से बाहर निकालकर उसके घबराए हुए परिजनों को सौंपा।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और अनु निषाद की सूझबूझ और बहादुरी का सहृदय आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी अनु के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की। घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी में स्नान के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












