बुलंदशहर जरेना फाटक पर कच्चे चक मार्ग में जलभराव से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने की जल निकासी और मार्ग मरम्मत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम जरेना फाटक स्थित कच्चे चक मार्ग पर लंबे समय से जारी जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम जरेना फाटक स्थित कच्चे चक मार्ग पर लंबे समय से जारी जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी दयनीय हो गई है, जिससे मार्ग पर हादसों का अंदेशा बना हुआ है।

स्थानीय निवासी मुन्नालाल, पूरन सिंह, कविता, पवन और कैलाश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खेतों, स्कूलों और दैनिक कार्यों के लिए हर दिन इस रास्ते से दर्जनों किसान, छात्र और राहगीर गुजरते हैं। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण यहां लगातार गंदा पानी जमा रहता है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संज्ञान लेते हुए शीघ्र जल निकासी का प्रबंध करने और कच्चे चक मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस रोजमर्रा की समस्या से राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.