अनूपशहर: सिरौरा शक्ति केंद्र पर जिला मंत्री दामिनी गौड़ की उपस्थिति में सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा अनूपशहर के सिरौरा शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 384 पर रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विधानसभा अनूपशहर के सिरौरा शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 384 पर रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री दामिनी गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना गया, जिसमें उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण करने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर 106 वर्षीय बुजुर्ग अतरी देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पूरा कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में डिजिटल लर्निंग प्रोसेस के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सरल ऐप पर डीएलपी (DLP) सर्टिफिकेट भी अपलोड कराए गए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रधान हजारी लाल सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक विजय सैनी, सौरभ गौड़, राहुल सैनी, मलखान सिंह और बृजेश सिंह सहित अनेक बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.