कारगिल विजय दिवस पर युवाओं ने किया पौधारोपण, समाजसेवी आलोक मिश्रा के आवास पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी

पलिया कलां खीरी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समाजसेवी आलोक मिश्रा के आवास पर युवाओं ने एकत्रित होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पलिया कलां खीरी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समाजसेवी आलोक मिश्रा के आवास पर युवाओं ने एकत्रित होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए युवाओं ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में हर्ष शुक्ला, मानु अवस्थी, राहुल, अमन, लक्की राजपूत, सरनजीत, प्रिंस, विमल, जीवन, शिवम्, हैप्पी त्रिवेदी और करन सहित कई युवाओं ने सहभागिता की। सभी ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों के अदम्य साहस को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी आलोक मिश्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के अद्वितीय शौर्य और बलिदान के स्मरण का दिन है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “कारगिल के वीर अमर रहें” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.