सहारनपुर में किसानों और निर्यातकों के बीच ऐतिहासिक MOU साइन, आम निर्यात को मिलेगी नई गति

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के नवीन मंडी स्थल ई-नाम मंडी में कृषि विपणन विभाग, विदेश व्यापार विभाग और एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में आम उत्पादक किसानों FPO तथा निर्यातकों के बीच समझौता ज्ञापन MOU हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के नवीन मंडी स्थल ई-नाम मंडी में कृषि विपणन विभाग, विदेश व्यापार विभाग और एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में आम उत्पादक किसानों FPO तथा निर्यातकों के बीच समझौता ज्ञापन MOU हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और सहारनपुर से आम निर्यात को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ‘लाड़वा’, ‘देवबंद’ और ‘उत्कृष्ट’ एफपीओ तथा प्रमुख निर्यातकों के बीच चौसा, लंगड़ा और गुलाब जामुन किस्मों के कुल 60 मीट्रिक टन आम के क्रय-विक्रय हेतु ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

मंडी परिषद के उप निदेशक देवेन्द्र कुमार वर्मा, एपीडा प्रतिनिधि आलोक मिश्रा तथा मंडी सचिव देवेन्द्र प्रताप की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में किसानों को आम की अंतरराष्ट्रीय ग्रेडिंग, गुणवत्ता और पैकेजिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के समझौतों से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उनकी फसल का उचित एवं बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.