बलिया
बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशों के क्रम में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के कुशल मार्गदर्शन में जनपद बलिया में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशों के क्रम में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के कुशल मार्गदर्शन में जनपद बलिया में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (HEW) के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चिलकहर में भव्य ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बेबी किट, वस्त्र और उपहार पाकर खिले माताओं के चेहरे
कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विभाग की ओर से नवजात बालिकाओं को बेबी किट, नवजात शिशु के कपड़े, डायपर, मच्छरदानी, मिष्ठान और जलपान सामग्री भेंट की गई। उपहार और सम्मान पाकर नवजात बेटियों की माताओं और परिजनों के चेहरे खिल उठे।
सरकारी योजनाओं और बालिका अधिकारों की दी गई जानकारी
सम्मान समारोह के साथ-साथ उपस्थित परिवारों को बेटियों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। महिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इनका पूरा लाभ उठा सकें।
बेटी है तो भविष्य है स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों का संदेश
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक सुर में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन समाज में लिंग समानता को बढ़ावा देने और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर
स्वास्थ्य विभाग: प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, बीसीपीएम मिथलेश कुमार, बीपीएम रिंकू सिंह, सुमेश कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ता।
महिला कल्याण विभाग: डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, पूनम राजभर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बेटियों और उनके परिवारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













