लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे किसानों का धरना मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता और ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे किसानों का धरना मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता और ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हो गया।
इससे पूर्व, किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। किसानों का आरोप था कि जिलाधिकारी द्वारा तत्काल ज्ञापन न स्वीकार किए जाने से नाराज होकर वे कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने स्पष्ट कहा था कि जब तक शीर्ष अधिकारी स्वयं आकर उनकी समस्याएं सुनकर ज्ञापन नहीं लेते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की। बातचीत के दौरान किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया गया और उठाई गई मांगों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
हालांकि, किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि ज्ञापन में शामिल बिंदुओं का परीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













