जौनपुर: मड़ियाहूं के जोगापुर नहर में दिखे 3 विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले अंतर्गत मड़ियाहूं क्षेत्र के जोगापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले अंतर्गत मड़ियाहूं क्षेत्र के जोगापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जोगापुर स्थित नहर में अचानक तीन विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर की पुलिया के पास एक साथ तीन मगरमच्छों की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिया के पास झाड़ियों में आराम फरमा रहे थे मगरमच्छ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। जोगापुर नहर पुलिया के ठीक बगल में स्थित झाड़-झंखाड़ों के बीच तीन भारी-भरकम मगरमच्छ आराम फरमा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लड़कों की नजर झाड़ियों में छिपे इन मगरमच्छों पर पड़ी।

सच्चाई जानने के लिए जब लड़कों ने झाड़ियों की तरफ पत्थर फेंका, तो तीनों विशालकाय मगरमच्छ तड़पड़ाते हुए तुरंत नहर के गहरे पानी में गायब हो गए।

खबर फैलते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, दहशत का माहौल

नहर में एक साथ तीन-तीन विशालकाय मगरमच्छ होने की खबर जैसे ही जोगापुर और आसपास के इलाकों में फैली, मौके पर मगरमच्छों की एक झलक देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि नहर में मगरमच्छों की मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों, पशुपालकों और बच्चों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने डर जताया है कि अगर ये मगरमच्छ पानी से बाहर आकर रिहाइशी इलाके या मवेशियों के पास पहुंचे, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

वन विभाग से सतर्कता और पकड़ने की मांग

स्थानीय निवासियों ने तत्काल प्रभाव से प्रशासन और वन विभाग की टीम को सूचित कर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है, ताकि इन मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कर किसी बड़ी नदी या सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके। फिलहाल जोगापुर क्षेत्र के लोग नहर के आसपास जाने से कतरा रहे हैं और पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग