महराजगंज के ठूठीबारी में NH-730S चौड़ीकरण का नोटिस जारी, दुकानदारों और मकान मालिकों में मची खलबली

ठूठीबारी (महराजगंज)

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-730एस (NH-730S) के चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-730एस (NH-730S) के चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आए मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को प्रशासन द्वारा 15 दिन के भीतर स्वयं अपना निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों और गृहस्वामियों में हड़कंप मच गया है।

ठूठीबारी चौराहे से कोतवाली तक चलेगा अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, NH-730S के चौड़ीकरण अभियान के तहत ठूठीबारी मुख्य चौराहे से लेकर कोतवाली तक सड़क किनारे बने अवैध और चिन्हित निर्माणों को हटाया जाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है जिन भवन एवं दुकान स्वामियों को मुआवजा प्राप्त हो चुका है, वे निर्धारित 15 दिनों की समय सीमा के भीतर अपना निर्माण स्वतः हटा लें।

समय सीमा बीतने पर चलेगा प्रशासन का चाबुक

अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के भीतर यदि प्रभावित मकानों और दुकानों को नहीं हटाया जाता है, तो प्रशासन द्वारा खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इसका खर्च भी संबंधित पक्षों से ही वसूला जाएगा।

बरसात के मौसम में कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में चिंता

अचानक मिले नोटिस और लगातार हो रही बारिश के बीच इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी चिंता देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि मानसून के दौरान दुकानों और मकानों को खाली करने व गिराने में उन्हें भारी नुकसान और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

अधिकारियों का बयान

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जल्द ही बची हुई निशानदेही की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और नियमानुसार अग्रिम विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रभावितों को नियमानुसार समय दिया गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग