आगर मालवा: ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2026’ में मुख्य अतिथि होंगे ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह

नलखेड़ा (आगर मालवा, मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जनपद अंतर्गत नलखेड़ा में ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल परिवार’ के सान्निध्य में आगामी 20 सितंबर 2026 रविवार को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जनपद अंतर्गत नलखेड़ा में ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल परिवार’ के सान्निध्य में आगामी 20 सितंबर 2026 रविवार को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य/अंतरराष्ट्रीय स्तर के गरिमामयी कार्यक्रम में समाज सेवा, मानवता और जनजागरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाएगा।

Image

 

जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह और SPG कमांडो फौजी हसलापुर होंगे मुख्य अतिथि

आयोजकों के अनुसार, इस विशेष समारोह में प्रधानमंत्री सुरक्षा से जुड़े एसपीजी कमांडो फौजी हसलापुर और बुलंदशहर के प्रसिद्ध “जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” के नाम से विख्यात जय भगवान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

 

 

जय भगवान सिंह शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद पिछले कई वर्षों से लगातार सड़क सुरक्षा (हेलमेट जागरूकता) और रक्तदान के प्रति देश भर के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह खुद 18 बार रक्तदान कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा देवी ने भी मरणोपरांत अपना पूरा शरीर मेडिकल कॉलेज को दान करने का ऐतिहासिक रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है।

मानवता के प्रति उनके इस अनूठे और मिसाली योगदान को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें इस समारोह में विशेष रूप से “अंतरराष्ट्रीय रक्तवीर योद्धा सम्मान” से नवाजा जाएगा।

आयोजकों की अपील: अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें नागरिक

रक्तदान महादान मित्र मंडल परिवार के संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी ने देश भर की सभी समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी 20 सितंबर को नलखेड़ा पहुंचकर इस मानव सेवा के महाभियान का हिस्सा बनें।

समारोह के संरक्षक जगदीश चंद्र बेगाना तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शमशाद खान रंगीला कार्यक्रम की भव्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में सक्रियता से जुटे हुए हैं।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज सेवा, रक्तदान, नेत्रदान और जनचेतना के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे देश-प्रदेश के अज्ञात व साहसी नायकों को एक मंच पर लाकर उनका हौसला बढ़ाना और सम्मानित करना है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग