महराजगंज
महराजगंज जनपद के चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी पर न्यायालय ने कड़ा शिकंजा कसा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी पर न्यायालय ने कड़ा शिकंजा कसा है। कोर्ट के आदेश पर नौतनवा थाना पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराई और मुख्य दरवाजे पर धारा 82 (अब BNSS की संबंधित धारा) का नोटिस चस्पा किया।
मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 19 (सुभाष नगर) का है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों और आसपास के लोगों को चेतावनी देते हुए मुनादी कराई कि यदि तय समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न्यायालय और पुलिस के इस सख्त रुख से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वाले और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













