बागपत
बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के गांगनौली गांव निवासी गौतम राठी ने हल्का लेखपाल बिजेंद्र पर कृषि भूमि की विरासत दर्ज कराने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के गांगनौली गांव निवासी गौतम राठी ने हल्का लेखपाल बिजेंद्र पर कृषि भूमि की विरासत दर्ज कराने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि रिश्वत न देने पर लेखपाल ने उनके ऑनलाइन आवेदन को तीन बार खारिज कर दिया। मामले में एसडीएम से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार, पिता रामपाल की मृत्यु के बाद उनकी विवाहिता बहन सोनिया राठी अपनी इच्छा से अपने हिस्से की जमीन भाई गौतम, उत्तम, मां सुनीता और बहन ज्योति के नाम दर्ज कराना चाहती हैं। आरोप है कि सोनिया ने इसके लिए तीन बार ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन लेखपाल ने बिना जांच किए हर बार खारिज कर दिया और पैसों की मांग की।
उधर, हल्का लेखपाल बिजेंद्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज न मिलने के कारण प्रक्रिया लंबित है, पैसे मांगने का आरोप झूठा है। बड़ौत की एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तहसीलदार को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













