बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बंचवाली गांव निवासी एक किसान के खेत से चोरों ने सबमर्सिबल और केबल पार कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बंचवाली गांव निवासी एक किसान के खेत से चोरों ने सबमर्सिबल और केबल पार कर दिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बंचवाली निवासी सुदेश कुमार का खेत रसूलपुर वाले बॉम्बे के पास जंगल में स्थित है, जहाँ उन्होंने सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगवा रखा था। बुधवार सुबह जब वे खेत पर पहुंचे, तो सबमर्सिबल और केबल गायब मिले। पीड़ित किसान ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देने के साथ चोला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
चोला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित किसान सुदेश कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













