बुलंदशहर
बुलंदशहर जसंपद के कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम नरौरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जसंपद के कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम नरौरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रामवीर सिंह लोधी ने की, जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, होटल संचालक, डीजे संचालक, शराब ठेकेदार और मांस-मछली विक्रेता शामिल हुए।
थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने डीजे संचालकों को मानक के अनुसार 10-10 फीट की ऊंचाई-लंबाई और निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे बजाने के निर्देश दिए। साथ ही होटल संचालकों को साफ-सफाई रखने व सीसीटीवी चालू रखने तथा मांस-मछली व शराब विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों और चौकीदारों से गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस-प्रशासन को शांतिपूर्ण ढंग से कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













