बुलंदशहर
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर लवीन सिंह भाटी समेत कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर लवीन सिंह भाटी समेत कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। ये सभी कार्यकर्ता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।
पुलिस ने ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सूनपेड़ा निवासी ठाकुर लवीन सिंह भाटी व अन्य सपा नेताओं को रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए लवीन भाटी ने कहा कि वे युवाओं के भविष्य, पेपर लीक, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे उठाने वालों को हिरासत में लेकर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
सपा नेताओं ने साफ किया कि पुलिसिया दमन के बावजूद उनका संघर्ष थमने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता युवाओं, रोजगार और संविधान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













