बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकास खंड के ग्राम दौलतपुर खुर्द में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर विकास खंड के ग्राम दौलतपुर खुर्द में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। टंकी के शुरू होते ही गांव के प्रत्येक घर तक नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
ग्राम प्रधान वीरम सिंह मीना ने बताया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ कराया जा रहा है। विभागीय परीक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीण राजेश, हरपाल, मनीष और कुंवरपाल ने खुशी जताते हुए कहा कि टंकी चालू होने से पानी के लिए दूर भटकने की समस्या खत्म होगी और खासकर महिलाओं व बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्राम पंचायत द्वारा कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि समय-सीमा के भीतर ग्रामीणों को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ मिल सके और गांव में जल संकट का स्थायी समाधान हो सके।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













