बलिया
बलिया दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के बागी बलिया में सियासी पारा चढ़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के बागी बलिया में सियासी पारा चढ़ गया है। घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और देर शाम पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तीखी झड़प हुई।
जानकारी के अनुसार, शाम ढलते ही आक्रोशित सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शहर के टीडी कॉलेज चौराहे पर एकत्र हो गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही एडीएम, एडिशनल एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया और कई कार्यकर्ताओं को जबरन उठाकर पुलिस वाहनों में बैठा दिया।
पुलिस की इस सख्ती के बावजूद सपाइयों के तेवर नरम नहीं पड़े। पुलिस को छकाते हुए कार्यकर्ता सीधे बलिया कलेक्ट्रेट परिसर (डीएम ऑफिस) पहुंचे और परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आक्रोशित सपाई लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













