बुलंदशहर
लाखों की लागत से बना शौचालय सफेद हाथी साबित; सरकारी फंड मिलने के बावजूद संचालन न होने से ग्रामीणों में रोष, खंड विकास अधिकारी सोहनवीर सिंह ने दिया जांच का आश्वासन।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम औखंद से सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। गांव में बना सार्वजनिक सुलभ शौचालय पिछले कई वर्षों से धूल फांक रहा है और इसमें ताला लटका हुआ है। सरकार की मंशा के विपरीत शौचालय का संचालन न होने से ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
प्रधान के कार्यकाल में बना था शौचालय, पर कभी नहीं खुला ताला
ग्रामीणों के अनुसार, इस सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण निवर्तमान ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद लोधी के कार्यकाल में हुआ था। निर्माण कार्य पूरा हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक इसका ताला नहीं खोला गया और न ही ग्रामीणों के इस्तेमाल के लिए इसे चालू किया गया।
‘रखरखाव और बजट मिलने के बाद भी संचालन ठप’ — ग्रामीणों का आरोप
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शासन द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव, केयरटेकर के मानदेय और संचालन के लिए नियमित रूप से धनराशि और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके बावजूद औखंद गांव के शौचालय को चालू नहीं कराया गया। खुले में शौच से मुक्ति (ODF) के दावों के बीच यह शौचालय सिर्फ कागजों और सफेद हाथी के रूप में खड़ा है।
समस्या से आक्रोषित ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा और खंड विकास अधिकारी (BDO) सोहनवीर सिंह से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द शौचालय का संचालन शुरू कराने की पुरजोर मांग की।
शिकायत दर्ज कराने वालों में धर्मेंद्र सिंह कश्यप, बदनामी सिंह, जयप्रकाश, अंकित, रोहित कश्यप, मुकेश ठाकुर, अशोक कुमार ठाकुर, मोहर सिंह, दीपू सिंह, जीतू सिंह, यशपाल सिंह तथा पूर्व प्रधान सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रशासनिक आश्वासन पर शांत हुआ आक्रोश
खंड विकास अधिकारी (BDO) सोहनवीर सिंह बताया की ग्रामीणों द्वारा बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही आवश्यक विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई पूरी कर सार्वजनिक शौचालय को चालू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को असुविधा न हो।
बीडीओ सोहनवीर सिंह द्वारा शीघ्र कार्रवाई और जांच का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो इस महत्वपूर्ण मार्ग से जुड़े कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













