बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम औखंद में बदहाल बुनियादी ढांचे के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम औखंद में बदहाल बुनियादी ढांचे के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम औखंद से इच्छावरी होते हुए डिबाई और अलीगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर बनी नदी की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया ध्वस्त होने से इस मार्ग पर आवागमन लगभग ठप हो गया है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं।
किसानों और राहगीरों के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह संपर्क मार्ग न केवल दैनिक यात्रियों के लिए, बल्कि क्षेत्रीय किसानों के लिए भी एक जीवनरेखा की तरह है। पुलिया के टूट जाने के कारण किसान अपने ट्रैक्टर, ट्रॉली और कृषि उपकरण खेतों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। इसके अलावा, डिबाई और अलीगढ़ जाने वाले लोगों को लंबा और जोखिम भरा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
ग्रामीणों ने एसडीएम मनीष कुमार को सौंपा ज्ञापन
समस्या के स्थाई समाधान के लिए क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) डिबाई मनीष कुमार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुलिया का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ठाकुर राजू, सतीश चौहान, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, दरोगा जी, जोगेंद्र सिंह, मोहर सिंह तथा पूर्व प्रधान अड़ियल समेत कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान जगदीश सिंह लोधी ने बताया
मार्ग की जर्जर हालत और क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण को लेकर पंचायत स्तर से लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार और प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिक मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













