बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक का मुख्य मार्ग इन दिनों प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक का मुख्य मार्ग इन दिनों प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। मुख्य नाले चोक होने के कारण पूरी सड़क जलभराव और कीचड़ के दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीण, मरीज और स्कूली बच्चे इसी गंदे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
गंभीर बात यह है कि इसी मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पशु अस्पताल, पंजाब नेशनल बैंक, विकास खंड (BDO) कार्यालय, डाकघर और साधन सहकारी समिति जैसे तमाम महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर स्थित हैं। प्रतिदिन क्षेत्र के आला अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं, इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नालियां चोक होने से जलभराव, स्कूली बच्चे हो रहे परेशान
स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश, यशपाल, मनोज, रामेश्वर, प्रमोद कुमार और सौरभ गुप्ता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि मुख्य नाले समय-समय पर चोक हो जाते हैं, जिससे नालियों का गंदा पानी उफान मारकर सड़क पर आ जाता है। इसी कीचड़ से होकर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है, जिससे अक्सर उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और फिसलकर चोटिल होने का डर बना रहता है।
जिम्मेदारों के दावे और आश्वासन
पूरे गांव का पानी एक तरफ आने से बनती है समस्या
नीलम मोदी, ग्राम प्रधान (दानपुर) ने जानकारी दी की मेरे द्वारा समय-समय पर नालों की सफाई कराई जाती है। गांव के बड़े हिस्से का पानी एक साथ इसी तरफ आता है, जिसकी वजह से नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। यदि सड़क पर पानी भरा है तो दोबारा सफाई कराकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
शीघ्र कराई जाएगी नालों की सफाई
महेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी (BDO, दानपुर) ने मामले का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही नालों की मुकम्मल सफाई कराकर पानी की निकासी सुचारु की जाएगी, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













