लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर अंतर्गत ‘मझरा मलंगा’ में मंगलवार दोपहर एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर अंतर्गत ‘मझरा मलंगा’ में मंगलवार दोपहर एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। आपको बताए चले की खेत में खाद डालने गए 56 वर्षीय वृद्ध की नाले में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खाद की बोरी धोते समय फिसला पैर
जानकारी के अनुसार, मझरा मलंगा निवासी सम्मा (56) पुत्र बलदेव मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने ‘जबदा’ स्थित खेत में खाद डालने गए थे। खेत में खाद डालने के बाद वह जबदा नाले में खाद की खाली बोरी धोने लगे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नाले के गहरे पानी में चले गए, जहाँ डूबने से उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने देखा तैरता हुआ शव
उसी दौरान खेत में चारा लेने गए ग्रामीणों ने जबदा नाले में एक शव तैरता हुआ देखा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुँचकर मृतक की शिनाख्त सम्मा के रूप में की।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













