लखीमपुर खीरी: मुख्य बाजार में जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, व्यापार और आवागमन ठप; नागरिकों में रोष

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के मुख्य बाजार में बरसात होते ही जलभराव की गंभीर समस्या एक बार फिर उभरकर सामने आ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के मुख्य बाजार में बरसात होते ही जलभराव की गंभीर समस्या एक बार फिर उभरकर सामने आ गई है। थोड़ी सी बारिश से ही मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विकट स्थिति के कारण बाजार में व्यापार और आवागमन दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

हर साल बारिश में होता है बुरा हाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव की यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि हर साल बारिश के मौसम में उन्हें इसी दर्द से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद प्रशासन या संबंधित विभागों द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उचित जल निकासी (ड्रैनेज) व्यवस्था के अभाव में थोड़ी सी बारिश भी पूरे बाजार को जलमग्न कर देती है।

दुकानदारों को हो रहा आर्थिक नुकसान

सड़कें और गलियाँ जलमग्न होने के कारण कई दुकानों के सामने पानी भर गया है, जिससे ग्राहकों ने बाजार आना कम कर दिया है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही ठप होने से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नागरिकों के तीखे सवाल, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट करते हुए सवाल उठाया है कि “क्या सड़कों पर भरा पानी ही विकास की पहचान है?” उनका कहना है कि विकास के तमाम दावों के बावजूद मुख्य बाजार की यह दयनीय स्थिति व्यवस्था और प्रशासनिक दावों पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है।

नागरिकों ने मांग की है कि यदि समय रहते नालों की तल्लीझाड़ सफाई और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाते, तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निकाय से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है, ताकि बरसात के मौसम में आम जनता को राहत मिल सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.