कुम्भी में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरू: पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियाँ तेज, किसान 30 अगस्त तक कराएं सत्यापन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के आगामी पेराई सत्र 2026-27 को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लखीमपुर खीरी के कुम्भी में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के आगामी पेराई सत्र 2026-27 को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लखीमपुर खीरी के कुम्भी में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। गन्ना विकास परिषद कुम्भी और चीनी मिल कुम्भी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह विशेष अभियान 20 जुलाई से 30 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।

63 कॉलम की खतौनी का हो रहा प्रदर्शन

एससीडीआई कुम्भी और सचिव मोहम्मदी ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्रामवार प्रदर्शन कार्यक्रम की समय-सारणी जारी कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों व पर्यवेक्षकों द्वारा किसानों के सामने 63 कॉलम की सर्वे सूची का प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस सूची में किसानों के गन्ना रकबे, पौधा, पेड़ी, कृषि योग्य भूमि, बेसिक कोटा सहित सट्टा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेख दर्ज हैं।

सुचारु संचालन के लिए 61 टीमें गठित

अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए गन्ना विकास परिषद क्षेत्र में 61 टीमों का गठन किया गया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने समस्त स्टाफ को डिस्प्ले की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के कड़े निर्देश दिए हैं। चीनी मिल के अधिकारी और गन्ना पर्यवेक्षक निर्धारित तिथियों के अनुसार हर गांव में पहुँच रहे हैं।

त्रुटि या आपत्ति होने पर तुरंत दें लिखित आवेदन

गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं चीनी मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपने-अपने गांवों में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल हों। किसान अपनी खतौनी और विवरणों की गहनता से जाँच करें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.