बागपत पुलिस को बड़ी कामयाबी: 2 कैंटर से 28 मवेशी बरामद, 5 पशु तस्कर गिरफ्तार

बागपत

बागपत जनपद के शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो कैंटरों में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 28 मवेशियों को मुक्त कराते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि बागपत से दो कैंटरों के जरिए पशुओं को तस्करी के लिए गाजियाबाद ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस अलर्ट हुई और मवीकला गांव के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू कर घेराबंदी की।

इस दौरान दो संदिग्ध कैंटर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया, तो चालकों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों वाहनों को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार पांचों आरोपियों को धर दबोचा।

हरियाणा और बागपत के रहने वाले हैं तस्कर
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रखवीर पुत्र मदनलाल (निवासी हरियाणा) तथा जावेद, वजीर, आरिफ और अनस (सभी निवासी जनपद बागपत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कैंटरों को जब्त कर उसमें भरे 28 पशुओं को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.