लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में सपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

सपा कार्यालय से निकाला जुलूस, चौराहे पर जाम का प्रयास
प्रदर्शन की शुरुआत मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई, जब सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहाँ से वे सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शहर के बड़े चौराहे पहुँचे और सदर चौराहे पर चक्काजाम करने की कोशिश की।
पुलिस बल द्वारा रोके जाने के बावजूद उत्तेजित प्रदर्शनकारी कोतवाली पहुँच गए और मुख्य गेट पर बैठकर धरना देने लगे। कोतवाली के बाहर लगभग दो घंटे तक जोरदार नारेबाजी और हंगामा चलता रहा।
दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में लखीमपुर खीरी में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
भारी पुलिस बल तैनात, 4 महिलाओं समेत 50+ हिरासत में
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक तिवारी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला और स्थिति पर नज़र रखी।
काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को गेट से हटाया और 4 महिला कार्यकर्ताओं समेत 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बसों में बिठाकर पुलिस लाइन भेजा गया, जहाँ कानूनी कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस हंगामे के चलते शहर के मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026












