लखीमपुर खीरी: नाले में डूबने से 65 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत, खेत से लौटते समय बिगड़ा था संतुलन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मझगई क्षेत्र अंतर्गत लोकन पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मझगई क्षेत्र अंतर्गत लोकन पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। खेत में काम करके घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लोकन पुरवा निवासी सम्मा 65 वर्ष पुत्र बलदेव मंगलवार सुबह अपने खेत में खाद डालने गए थे। खेत का काम निपटाकर जब वे वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पड़ने वाले एक गहरे नाले को पार करते समय अचानक उनका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वे नाले के गहरे पानी में जा गिरे।

परिजनों ने शुरू की तलाश, पानी से निकालने से पहले थम चुकी थीं सांसें

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब सम्मा घर नहीं पहुँचे, तो चिंतित परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान जब नाले में उनके डूबने की बात सामने आई, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। हल्का प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.