बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धर्मपुर के मजरा धीमहि में स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धर्मपुर के मजरा धीमहि में स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। गांव में गौशाला के समीप लाखों रुपये की लागत से निर्मित सूखा एवं गीला कचरा प्रबंधन केंद्र लंबे समय से धूल फांक रहा है। संचालन न होने के कारण सरकारी धन का यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है।
कचरा केंद्र के बाहर गंदगी का अंबार, नल और नाली भी पस्त
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से आज तक इस केंद्र में कचरा निस्तारण का काम शुरू ही नहीं हो सका है। उल्टे केंद्र के आसपास भारी गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा, परिसर के पास बनी नाली क्षतिग्रस्त पड़ी है और पीने के पानी के लिए लगाया गया हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
न फोन उठाते अधिकारी, न प्रधान दे रहे जवाब
गांव निवासी सतपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, पिचकारी सिंह, रमेश और खजान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार ब्लॉक अधिकारियों और ग्राम प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन न तो अधिकारी फोन उठाना मुनासिब समझते हैं और न ही ग्राम प्रधान कोई संतोषजनक जवाब देते हैं।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
बंद पड़े कचरा प्रबंधन केंद्र को अविलंब चालू कराया जाए।
परिसर के पास स्थित क्षतिग्रस्त नाली और खराब हैंडपंप की तुरंत मरम्मत हो।
सरकारी धन के दुरुपयोग और लापरवाही की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













