सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराध, अपराधियों और सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराध, अपराधियों और सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना ढेबरुआ पुलिस और 50वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने 9.23 ग्राम स्मैक हेरोइन के साथ दो शातिर तस्करों को दबोच लिया है।
कस्बा बढ़नी के पास चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी
जानकारी के अनुसार, सोमवार को ढेबरुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम भारत-नेपाल सीमा पर गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ (पिलर संख्या) 567/2 से लगभग 300 मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में कस्बा बढ़नी के पास सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को रोका। जब टीम द्वारा इनकी जामा तलाशी ली गई, तो इनके कब्जे से कुल 09.23 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी कीमत आंकी जा रही है।
पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण
अमीर खान पुत्र सहाजीत खान (निवासी: मढनी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर)
मुकेश कश्यप पुत्र हरिहर प्रकाश (निवासी: भठ्ठा मोहल्ला, बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर)
एनडीपीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, भेजे गए जेल
सुरक्षाबलों द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और मादक पदार्थ की बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना ढेबरुआ में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 99/2026 के अंतर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाली संयुक्त टीम
थाना ढेबरुआ पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव, कांस्टेबल सूर्यकांत यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अमर प्रकाश सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल अंकित राणा।
SSB 50वीं वाहिनी (सी समवाय, सीमा चौकी बढ़नी) टीम: उपनिरीक्षक (सामान्य) चूड़ामणि, सहायक उपनिरीक्षक देवाशीष रॉय, मुख्य आरक्षी प्रवीण दिनकर पाटिल, आरक्षी विक्रम सिंह एवं आरक्षी ताराचंद्र।
टूटती सड़क दे रही मौत को दावत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; ज्ञापन के बाद भी जिम्मेदार मौनhttps://t.co/wpu91ReqUL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













