जौनपुर
जनपद जौनपुर के थाना लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत कलीचाबाद में सोमवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी स्कूल के पास संचालित हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के थाना लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत कलीचाबाद में सोमवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी स्कूल के पास संचालित हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई इस अचानक छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक युवक और एक युवती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
निजी स्कूल के पास मकान में चल रहा था अवैध कारोबार
पुलिस के अनुसार, कलीचाबाद स्थित अंजु गिल एकेडमी स्कूल के बगल में बने एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले ही मकान मालिक को इस अनैतिक कार्य के बारे में जानकारी देकर आगाह किया था, लेकिन मकान मालिक की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
संयुक्त पुलिस टीम ने मारी रेड, युवक-युवती हिरासत में
मकान मालिक द्वारा ध्यान न दिए जाने पर स्थानीय नागरिक विजय यादव ने थाना लाइन बाजार में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार शाम थाना लाइन बाजार पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक युवक और युवती को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी।
इलाके का माहौल हो रहा था खराब, जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल के पास इस तरह की अनैतिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा था। रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और छात्राओं को भी काफी असहजता का सामना करना पड़ता था।
फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक और युवती से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है और यह अनैतिक कारोबार कब से चलाया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













