औरैया
औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिधूना विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक आगामी 22 जुलाई दिन बुधवार को आयोजित की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिधूना विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक आगामी 22 जुलाई दिन बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रिया शाक्य के आवास पर पहुंचे आदर्श ठाकुर
बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा के जिला मंत्री आदर्श ठाकुर ने सोमवार को बिधूना विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहीं भाजपा नेत्री रिया शाक्य के आवास पर पहुँचकर बैठक की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
दोपहर 2 बजे से रैपिड ग्लोबल स्कूल में होगी बैठक
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिधूना विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा बूथ अध्यक्षों की यह बैठक अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत और जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया रहेंगे मुख्य अतिथि
आयोजकों के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में:
मुख्य अतिथि: इटावा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत।
औरैया भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया दोनों वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श करेंगे।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













