ठूठीबारी
जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई कला चौराहे के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई कला चौराहे के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची ठूठीबारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
तत्परता और मानवता की मिसाल
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची। टीम में तैनात कॉन्स्टेबल दिलीप यादव और कॉन्स्टेबल रामू गौड़ ने बिना कोई समय गंवाए अचेत युवक की नब्ज़ व स्थिति का जायज़ा लिया और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया।
पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए खुद युवक को सुरक्षित उठाकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया और बेहतर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया।
डिगही गाँव का रहने वाला है युवक
पुलिस की प्राथमिक जाँच में अचेत युवक की पहचान कमलेश पुत्र डम्मर, निवासी डिगही के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने ठूठीबारी पुलिस की इस त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई की जमकर सराहना की है।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













