बुलंदशहर: डिबाई के बालिका इंटर कॉलेज में विश्व शतरंज दिवस पर प्रतियोगिता, हुमेरा, इफरा और अलफिजा बनीं विजेता

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर डिबाई स्थित ‘पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज’ में सोमवार को एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर डिबाई स्थित ‘पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज’ में सोमवार को एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी तार्किक क्षमता और दिमागी चालों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हुमेरा, इफरा और अलफिजा ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी।

तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता, छात्राओं में दिखा भारी उत्साह

विद्यालय में आयोजित इस शतरंज स्पर्धा में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।

सीनियर वर्ग: हुमेरा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अलीमा द्वितीय स्थान पर रहीं।

जूनियर वर्ग: इफरा ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया, वहीं रुचि दूसरे स्थान पर रहीं।

सब-जूनियर वर्ग: अलफिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में निर्णायक (जज) की भूमिका सिंह वीर प्रताप सिंह और इकरा तस्दीक ने निभाई।

विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने कहा, “शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और तार्किक सोच का विकास करता है।” उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रतिभाओं की कमी नहीं है; पिछले वर्ष भी इस संस्थान की 4 छात्राओं ने मंडल स्तर पर जीत दर्ज कर राज्य स्तर पर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया था।

शिक्षकों का रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ सदस्य दिनेश चंद्र, काजल, लक्ष्मीकांत, हरेंद्र सिंह और पीयूष कुमार का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्राओं को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.