महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज कस्बे से दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज कस्बे से दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित ‘सना ज्वेलर्स’ नामक आभूषण की दुकान से पांच शातिर महिलाओं ने मिलकर बेहद चालाकी से सोने का एक कीमती झालर पार कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
टेम्पो से आईं और योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पांच महिलाएं एक टेम्पो में सवार होकर सना ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचीं। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने बाकायदा एक रणनीति अपनाई
पहले आईं दो महिलाएं: सबसे पहले दो महिलाओं ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया और आभूषण देखना शुरू किया।
पीछे से पहुंचीं तीन अन्य महिलाएं: जब दुकान मालिक उन्हें गहने दिखाने में व्यस्त हो गए, तभी कुछ देर बाद तीन और महिलाएं भी दुकान के अंदर आ गईं।
सीसीटीवी में खुली पोल: सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ दिख रहा है कि दुकान मालिक का ध्यान भटकाने के लिए महिलाएं बार-बार अपनी जगह बदल रही थीं। इसी बीच पीछे की कुर्सी पर बैठी एक महिला आगे आकर बैठ गई और दूसरी महिला ने उसे कान का सोने का झालर थमा दिया।
जेवर हाथ लगते ही बाद में आईं तीनों महिलाएं (जिन्होंने चोरी की थी) बहाना बनाकर पहले दुकान से बाहर निकल गईं। उसके कुछ ही देर बाद पहले आई दोनों महिलाएं भी बिना कोई खरीदारी किए वहां से रफूचक्कर हो गईं।
मिलान के दौरान खुला राज, बाजार में मंचा हड़कंप
दुकानदार को चोरी का अहसास तब हुआ जब महिलाएं जा चुकी थीं और वे शाम के समय अपने स्टॉक का मिलान कर रहे थे। गहनों की गिनती के दौरान सोने का एक झालर कम पाया गया, जिससे दुकानदार के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर जब चोरी की पुष्टि हुई, तो शाम को ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस चोरी की खबर फैलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस की कार्रवाई शुरू, जल्द गिरफ्तारी का दावा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और दुकान में लगे कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित सर्राफा व्यापारी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिलाओं और उन्हें छोड़ने वाले टेम्पो की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस शातिर महिला गैंग को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
बलिया: रेवती कांड पर गरमाई राजनीति, सपा ने पीड़ित परिवार के लिए की ₹1 करोड़ व सरकारी नौकरी की मांग; आरोपी पक्ष ने CCTV फुटेज जारी कर दी बेगुनाही की दलीलhttps://t.co/JYJP6QeI80
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 18, 2026













