सिद्धार्थनगर: नीट परीक्षा में अनुराग मौर्य ने लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 6421 हासिल करने पर सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार के शिक्षक महेंद्र कुमार के होनहार पुत्र अनुराग मौर्य ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार के शिक्षक महेंद्र कुमार के होनहार पुत्र अनुराग मौर्य ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अनुराग ने ऑल इंडिया रैंक 6421 प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।

 

इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह और प्रधानाचार्य विनय अनमोल ने छात्र अनुराग मौर्य को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य सम्मान किया। होनहार छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरा विद्यालय परिवार खुद को गौरवान्वित और प्रफुल्लित महसूस कर रहा है।

विद्यालय परिवार ने दिया आशीर्वाद, उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस विशेष सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों और स्टाफ ने अनुराग को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हृदय नारायण मिश्र, रणजीत चौधरी, बृजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, मुकुल कुमार, राम उजागिर, डॉ. रंजनी रंजन, गिरिजेश कुमार सिंह, मानसिंह, रामकरन, मधुरेंद्र कुमार मिश्र, विनय कुमार गुप्त, रश्मि पांडेय, अंकित यादव, बृजेश पटेल, संतोष कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा। सभी ने एक स्वर में अनुराग के कड़े परिश्रम की सराहना की और उन्हें आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.