हापुड़
हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी-गुलावठी मार्ग पर ग्राम पिपलेहड़ा के पास एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी-गुलावठी मार्ग पर ग्राम पिपलेहड़ा के पास एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक और एक 14 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही थम गईं सांसें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बाइक से मसूरी-गुलावठी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी ग्राम पिपलेहड़ा के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक व बच्चे को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गंभीर चोटें आने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच शुरू
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
धौलाना थाना पुलिस के अनुसार
“हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना स्थल और उसके आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।”
धन उगाही के लिए बन गए “कलमकार”? UP गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत पत्रकार शिवम पाण्डेय के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू pic.twitter.com/EtpilWYwWb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 16, 2026













